PM मोदी 25 जून को जर्मनी के लिए होंगे रवाना, जी-7 शिखर सम्मेलन लेंगे हिस्सा, चांसलर स्कोल्ज़ ने किया आमंत्रित

By अनुराग गुप्ता | Jun 24, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए 25 जून की देर रात जर्मनी के लिए रवाना होंगे। जहां पर चासंलर ओलाफ शोल्ज के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान यूक्रेन संघर्ष, हिंद प्रशांत क्षेत्र समेत कई वैश्विक चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हो सकती है। 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जर्मनी में जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए अपने दौरे के दौरान एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ संवाद भी करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत के अलावा जर्मनी ने अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका को भी आमंत्रित किया है।

आपको बता दें कि जी-7 समूह दुनिया के 7 सबसे अमीर का एक समूह है जिसकी अध्यक्षता अभी जर्मनी कर रहा है। इस समूह में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, ईटली, जापान और अमेरिका शामिल है। 

इसे भी पढ़ें: बाइडेन-मोदी सरकार की दोस्ती से टेंशन में इमरान, कहा- अमेरिका चाहता है पाकिस्तान भारत को करे सलाम 

UAE की यात्रा करेंगे PM मोदी

जर्मनी के बाद प्रधानमंत्री मोदी यूएई की यात्रा करेंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 28 जून को यूएई की यात्रा पर जाएंगे, जहां पर वो यूएई के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नाह्यान के निधन पर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद 28 जून की रात को ही प्रधानमंत्री मोदी यूएई से भारत के लिए रवाना होंगे।

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान

Guru Dutt Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के चमकते सितारा थे गुरु दत्त, ऐसे बनाया था फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम