Shikhar Dhawan Birthday: वो 'गब्बर' जिसने टेस्ट डेब्यू में मचाया था तहलका, जानें शिखर धवन के करियर के अनसुने किस्से

By अनन्या मिश्रा | Dec 05, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ ओपनर शिखर धवन आज यानी की 05 दिसंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। शिखर धवन एक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और कभी-कभी दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। धवन घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर शिखर धवन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

शिखर धवन के आंकड़ें

शिखर धवन वनडे फॉर्मेट के सबसे भरोसेमंद ओपनरों में से एक रहे हैं। धवन का बल्ला हमेशा इसी प्रारूप में गरजता था। वनडे इतिहास में शिखर धवन का नाम 40 से अधिक औसत और 90 से अधिक स्ट्राइक रेट के साथ 5000+ रन बनाने वाले सिर्फ आठ बल्लेबाजों में शामिल है।

शिखर धवन का वनडे में सबसे सफल अध्याय रोहित शर्मा संग बनाई गई साझेदारी रही। साल 2011 और 2022 के बीच इस ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर 5193 रन जोड़े। यह आंकड़ा किसी भी जोड़ी के वनडे क्रिकेट में बनाए गए सबसे अधिक रनों की सूची में पांचवे नंबर पर आता है। शिखर धवन और रोहित शर्मा की पार्टनरशिप को क्रिकेट की सबसे खतरनाक सलामी जोड़ी में गिना जाता है।

डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक

अपने टेस्ट करियर की शुरुआत शिखर धवन ने इतिहास रचते हुए की थी। धवन ने डेब्यू मैच में सिर्फ 85 गेंदों में शतक ठोंककर किसी भी बल्लेबाज द्वारा टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज सेंचुरी लगाने का कीर्तिमान बनाया है। उनके द्वारा बनाया गया यह रिकॉर्ड आज तक किसी ने नहीं तोड़ा है। साल 2013 में शिखर धवन ने पहले ही टेस्ट मैच को सिर्फ खेला नहीं था, बल्कि बड़ा धमाका किया था। इस दौरान धवन ने 174 गेंदों पर 187 रन की शानदार पारी खेली थी। इसमें 33 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

प्रमुख खबरें

US-Iran के बीच New Deal की पेशकश, क्या प्रतिबंधों के बदले परमाणु कार्यक्रम रोकेगा तेहरान?

Tamil Nadu में सियासी गतिरोध खत्म! Vijay कल ले सकते हैं शपथ, राज्यपाल से मिल सरकार बनाने का दावा किया पेश

BJP पूंजीवाद को देती है बढ़ावा , Akhilesh Yadav का सरकार पर हमला, बोले- जल्द बढ़ेंगे Petrol-Diesel के दाम

इस बार हमारी सरकार (व्यंग्य)