गडकरी ने प्रतिदिन 60 किलोमीटर राजमार्ग निर्माण का लक्ष्य तय किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2022

नयी दिल्ली|  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रतिदिन 60 किलोमीटर राजमार्ग निर्माण का लक्ष्य रखा है।

गडकरी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मेरा मंत्रालय और मेरी टीम काफी मेहनत कर रही है। यहां तक कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी राजमार्ग निर्माण की दर 38 किलोमीटर प्रतिदिन की थी। मेरी महत्वाकांक्षा इसे 60 किलोमीटर प्रतिदिन पर ले जाने की है।’’

देश में राजमार्ग निर्माण का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना निगम लि. (एनएचआईडीसीएल) द्वारा किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!