By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2024
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया है कि वह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच कृष्णा नदी पर डबल डेकर केबल आधारित पुल के निर्माण में तेजी लाएंगे। तेलंगाना सरकार ने शनिवार को यह बात कही।
तेलंगाना में सोमाशिला और आंध्र प्रदेश में संगमेश्वर को जोड़ने वाला पुल विभिन्न कारणोंसे दो साल से लंबित है जिसके निर्माण पर 1,082.56 करोड़ रुपये की लागत आएगी।