गडकरी का दावा- चीन ने घुसपैठ की कोशिश की, हमने जवाब दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2020

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारत ने इसका ‘‘जवाब’’ दिया। वह नागपुर से वीडियो लिंक के जरिए पश्चिमी महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की डिजिटल रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लद्दाख की गलवान घाटी में गतिरोध का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम जानते हैं कि हमारी सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। चीन ने एक तरह से हमारी सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन हमने इसका जवाब दिया।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यदि कोई हमारी सीमाओं पर आ रहा है और हमारी जमीन पर अतिक्रमण की कोशिश कर रहा है, तो हम उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे। हम इस देश को आगे इतना सशक्त और मजबूत बनाएंगे जिससे कि कोई भी हमारे खिलाफ अपने कदम न बढ़ा सके।’’ गडकरी ने कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के समय से ही भारत सरकार ने हमेशा पड़ोसी देशों से सौहार्दपूर्ण संबंध रखने की कोशिश की है।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘भारत विस्तारवादी नहीं है।’’ 

इसे भी पढ़ें: भारत को अब चीन पर निर्भर नहीं रहना चाहिये: नितिन गडकरी

गडकरी ने कहा, ‘‘भारत ने कभी भी भूटान जैसे किसी छोटे देश की भी एक फुट जगह लेने की कोशिश नहीं की है। यह भारत सरकार थी जो बांग्लादेश के लिए लड़ी, लेकिन हमने उनकी जमीन पर कब्जा नहीं किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने उस देश को मुक्त कराया, वहां सरकार का गठन सुनिश्चित किया कि और वापस आ गए। पड़ोसी देशों के प्रति हमारी नीति ईमानदार, सौहार्दपूर्ण और सहयोग की है।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद