भाजपा कार्यकर्ताओं से गडकरी की एपील, कहा- मोदी को फिर से PM बनाने का लें संकल्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2019

 नागपुर। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से 2019 में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेने का शनिवार को आह्वान किया। गडकरी ने पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्धाटन के मौके पर यहां कहा कि यह भाजपा की ताकत है जिसने विपक्षी दलों को एकजुट होने के लिए विवश किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूर्ण निश्चय के साथ काम करेगी।

यह भी पढ़ें: भारत की करोड़ों समस्याओं के लिये, अरबों समाधान हैं: PM मोदी

केन्द्रीय मंत्री का यह बयान हाल में की गयी उन टिप्पणियों के बाद सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा नेतृत्व को विधानसभा चुनावों में असफलताओं की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने कभी पार्टी नेतृत्व को निशाना बनाया। गडकरी ने कहा कि सामाजिक-आर्थिक समानता भाजपा की ‘धारणा और विचारधारा’ है।

प्रमुख खबरें

Punjab Assembly का बड़ा फैसला: Private Schools की मनमानी पर लगाम, अब 5% से ज्यादा नहीं बढ़ेगी Fees

हम नहीं मानेंगे...अब ट्रंप को ही आंखें दिखा रहे नेतन्याहू, प्लान कर दिया खारिज!

Lok Sabha में नौटंकी बंद करो! Naresh Mhaske ने विपक्ष को लताड़ा, बोले- बस सुर्खियों का खेल

Ranchi में छात्रों पर बल प्रयोग गलत; Rahul Gandhi बोले- बातचीत ही समाधान