अमेरिका में गडकरी बोले- भारत बड़े पैमाने पर परिवहन के लिए ईवी प्रौद्योगिकी की कर रहा है तलाश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

वाशिंगटन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत बड़े पैमाने पर परिवहन के लिए बिजली आधारित प्रौद्योगिकी की तलाश कर रहा है जो किफायती हो और जिसे भारत में ही शुरू किया जा सके। गडकरी ने कहा मंत्रालय की योजना पहाड़ी और भीड़-भाड़ वाले शहरी इलाकों में परिवहन के वैकल्पिक साधन के रूप में रोपवे विकसित करने की भी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने अमेरिका में शुक्रवार को लोगों को संबोधित करते हुए कहा, रोपवे, केबल कार और खासतौर पर मेरी बहुत स्पष्ट रूचि हल्के रेल परिवहन की प्रौद्योगिकी पर काम करने की है। उन्होंने कहा कि कुछ अमेरिकी कंपनियों ने उनसे संपर्क किया है जिनके पास ऐसी प्रौद्योगिकी हैं।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव