पीएम मोदी के कोरोना राहत पैकेज का नितिन गडकरी ने किया स्वागत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा से एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) एवं कुटीर उद्योग नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे। एमएसएमई, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक पैकेज के जरिये प्रधानमंत्री ने एमएसएमई और ग्रामीण एवं कुटीर उद्योग की उम्मीदों और आंकक्षाओं को पूरा किया है।’’

गडकरी ने कहा कि पर्याप्त संसाधन, बेहतर प्रौद्योगिकी और कच्चे माल से भारत सभी क्षेत्रा में आत्म निर्भर बन सकता है। मंत्री ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी के कारण आर्थिक नरमी को एक अवसर के रूप में लेना चाहिए और भारत को आगे ले जाने के लिये आत्मनिर्भर होने का प्रयास करना चाहिए। गडकरी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री के इस कदम को लंबे समय तकयाद रखेगा।

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा