INDvWI: रोहित के साथ यह स्टार खिलाड़ी करेगा पारी की शुरुआत ! सीरीज से बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर

By अनुराग गुप्ता | Feb 15, 2022

अहमदाबाद। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद अब टी20 सीरीज 16 फरवरी से शुरू होने वाली है। जो क्रमश: 16, 18 और 20 फरवरी को होगी। इस सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्होंने वनडे सीरीज के दौरान चोट के बाद सफल वापसी की थी लेकिन अब वो टी20 सीरीज नहीं खेल पा रहे हैं। 

वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा के साथ ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करते हुए देखे जा सकते हैं। बीसीसीआई उन पर दांव लगाने का मन बना चुकी है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। गायकवाड़ ने 16 मैच में 136.26 के स्ट्राइक रेट से 635 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक जड़े थे। 

इसे भी पढ़ें: दूसरे महिला वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को तीन विकेट से दी शिकस्त, श्रृंखला में 2-0 की बनाई बढ़त 

4 मैचों में जड़े थे 4 शतक

गायकवाड़ के बल्ले से रन निकलना कभी बंद नहीं हुए। पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 4 मैच में 4 शतक जड़े थे। इन्हीं तमाम प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए गायकवाड़ को भारतीय टीम में जगह मिली थी और अब माना जा रहा है कि रोहित शर्मा के साथ गायकवाड़ पारी की शुरुआत करेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड के युवा को CM की ग्लोबल एम्प्लॉयमेंट स्कीम के तहत जर्मनी में अच्छी सैलरी वाली नर्सिंग नौकरी मिली

Kerala Budget पर VD सतीसन का बड़ा ऐलान, बिना Extra Tax लगाए बनाएंगे भविष्य का केरल

NGOs की Foreign Funding पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, FCRA नियमों के उल्लंघन पर अब लगेगा भारी जुर्माना

Rishabh Pant की Delhi Capitals में घर वापसी, Axar Patel बोले- यह उसका अपना घर है