प्राकृतिक गैस की बिक्री से गेल के मुनाफे में 20 प्रतिशत की हुई बढ़ोत्तरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2019

नयी दिल्ली। सार्वजनिक गैस कंपनी गेल इंडिया का शुद्ध मुनाफा 2018-19 की मार्च तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़ गया। कंपनी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। इसका कारण कंपनी को पेट्रोरसायन कारोबार में हुए नुकसान से अधिक फायदा प्राकृतिक गैस की बिक्री और पारेषण से होना रहा है।

कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में उसे 1,222.23 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। यह 2017-18 की समान तिमाही के 1,020.92 करोड़ रुपये से 19.70 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान कंपनी का राजस्व 15,430.69 करोड़ रुपये से बढ़कर 18,763.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों को हर शेयर के एवज में एक शेयर का बोनस देने की सिफारिश की है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह