Dinner बनेगा Super Hit! इस Easy Recipe से बनाएं गाजर-मटर-आलू की कढ़ी, भूल जाएंगे पुराना स्वाद

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 23, 2026

आपने कढ़ी पकौड़ा खूब खाई होगी। लेकिन इस बार घर पर एक बार गाजर मटर आलू की कढ़ी जरुर बनाएं। इसे खाकर कभी स्वाद नहीं भूल पाएंगे। आप चाहें तो यूपी की बेहद लोकप्रिय डिश गाजर-मटर-आलू की कढ़ी बनाकर घर के सभी सदस्यों को कुछ नया और खास स्वाद चखने का नया अवसर दे सकती हैं। यह कढ़ी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि रोजाना बनने वाली कढ़ी से बिल्कुल अलग भी है। चलिए, इस खास कढ़ी को बनाने की आसान रेसिपी आपको इस लेख में बताते हैं।

 - सबसे पहले आप एक गहरा बर्तन लें।

 - इसके बाद इसमें आपको मेथी दाना डालना है।

 - अब इसमें हींग और करी पत्ता डालना है।

 - इसमें अब आपको प्याज डालकर अच्छे के भुनना है।

 - अब आपको इसमें मटर, आलू और गाजर को डालें और अच्छे से भुनें।

 - इसे तब तक ढककर रखें जब तक सब्जियां थोड़ी नरम न हो जाएं। 

 - इसमें अब दही और पानी को अच्छे से मिला लें।

 - फिर आपको इसमें बेसन, हल्दी, मिर्च और नमक डालकर इसक बेटर तैयार करना है।

- सब्जियां अच्छे से पक जाने के बाद, इसमें बेसन और दही के घोल को डालें और इसे पकने के लिए छोड़ दें।

 - अब आप जरुरत के अनुसार नमक, मिर्ची और डाल सकती हैं। 

 - अच्छे पकने के बाद इसमें सूखी लाल मिर्च के साथ घी का तड़का लगाएं।

 - अब इसको आप गर्मा-गरम सर्व करें।

 कैसे सर्व करें गाजर आलू मटर की कढ़ी?

 - इसे सर्व करने के लिए आप इसमें अच्छा घी का तड़का लगाएं।

 - अब आपको मक्के या बाजरे की रोटी अच्छे से घी डालकर इसे सर्व करें।

 - इसके खाते ही आपके मुंह का स्वाद बदल जाएगा। यह बेहद ही स्वादिष्ट लगती है।

प्रमुख खबरें

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi

UP RERA ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए Congress ने उतारे पांच प्रत्याशी

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold