By अभिनय आकाश | Jan 07, 2021
भारत और चीन के बीच पिछले वर्ष मई-जून के महीने में गलवान में हुई हिंसक झड़प के बाद से ही दोनों देशों में तनाव का माहौल है। तनाव कम करने को लेकर कई लेवल पर बातचीत का दौर भी चला, लेकिन कोई समाधान निकलता नहीं नजर आया। चीन अपनी कथनी और करनी में अंतर होने वाली आदत से बाद भी नहीं आया। लेकिन अब भारतीय रक्षा मंत्रालय ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें कहा गया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर एक से ज्यादा क्षेत्रों में यथास्थिति को बलपूर्वक बदलने की चीनी सेना की कार्रवाई का करारा जवाब दिया गया।