गंभीर ने फिर साधा केजरीवाल पर निशाना, कहा- एक भी ऐसा CM होगा तो मैं इस्तीफा दे दूंगा

By अंकित सिंह | Apr 22, 2021

दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी लगातार जारी है। पूर्वी दिल्ली से  भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। गंभीर ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री जी भी दिल्ली के जनता की कुछ मदद करेंगे? क्या सारी जिम्मेदारी केंद्र की है? देश में एक भी ऐसा मुख्यमंत्री बताईये जिसने अपने विज्ञापन पर 600 करोड़ रुपये खर्च किया हो। अगर केजरीवाल जी के अलावा एक भी ऐसा मुख्यमंत्री होगा तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। फेबी फ्लू को सांसद कार्यालय से बांटे जाने पर गंभीर की खूब आलोचना हो रही है। इस आलोचना का जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि कुछ सौ स्ट्रिप्स अपनी जेब से लेकर गरीबों की मदद की जाए तो क्या इसे जमाखोरी कहते है? वे लोग कह रहे हैं जिन्होंने रेमडेसिविर को 30-40 हजार रुपये में और एक बेड को 5-10 लाख रुपये में बिकने दिया। आप अपनी जेब से गरीबों की जिंदगी बचाते हैं तो, वे इस पर राजनीति करना चाहते हैं। न्यूज़ एजेंसी ए एन आई के मुताबिक गंभीर ने आगे कहा कि आप जागृति जाकर देख लें हम किस तरह से फेबी फ्लू बांट रहे हैं। लोग अपना आधार और दवा की पर्ची  लेकर आएं। जितनी टैबलेट की जरूरत है, हम मुफ्त में उपलब्ध कराते हैं। जितने दिन हम चला पाएंगे चलाएंगे। हमारी कोशिश है कि गरीबों की जिंदगी बच जाए, उनको फेबी फ्लू मिल जाए। 

प्रमुख खबरें

NEET Controversy: जंतर मंतर पहुंचे Physics Wallah के Alakh Pandey, पूछा- सरकार बच्चों से बात क्यों नहीं करती?

Jantar Mantar Violence Case: दिल्ली पुलिस ने ACP पर हमले के आरोप में दर्ज की FIR, हत्या की कोशिश और दंगे की धाराएँ शामिल

Nitin Nabin की दो टूक: मेहनती छात्रों का भविष्य खतरे में डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

Indus Waters Treaty पर India का दोटूक जवाब, Cross-Border Terrorism के रहते Pakistan से कोई सहयोग नहीं