'बाढ़ प्रभावित इलाके में 1000-1500 लोग फंसे हुए हैं', केजरीवाल से गंभीर का सवाल- आपने बुनियादी ढांचे पर कितना खर्च किया

By अंकित सिंह | Jul 12, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ की स्थिति पर सचिवालय में एक आपात बैठक की अध्यक्षता की। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने में हस्तक्षेप करने की मांग की। केजरीवाल ने यह भी कहा कि उन्होंने जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से बात की है। हालांकि, वह इसको लेकर केंद्र पर आरोप भी लगा रहे हैं। वहीं, पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर भी लगातार राहत और बचाव कार्य में लगे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Supreme Court: अध्यादेश को लेकर दिल्ली सरकार को राहत, सुनवाई के लिए तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट

भाजपा ने क्या कहा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जब जब दिल्ली पर कोई विपत्ति आती है तो अरविंद केजरीवाल गायब हो जाते हैं- चाहे वो कोरोना का समय हो या फिर यमुना जी में आई बाढ़। उन्होंने कहा कि केजरीवाल प्री-मानसून के नाम पर जो बजट आवंटित हुआ उसका ऑडिट करवाएं। केजरीवाल श्वेत पत्र जारी करें कि नालों की कितनी सफाई हुई और उनमें से कितनी गाद निकाली गई। भाजपा दिल्ली की जनता की सेवा में तत्पर है। अरविंद केजरीवाल कितनी भी ओछी राजनीति कर लें हमें जनता की सेवा करने से नहीं रोक सकते। 

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला