गौतम गंभीर ने लोगों को लॉकडाउन को लेकर दी चेतावनी, कहां- चुनें Quarantine या जेल !

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

नयी दिल्ली। क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए पृथक रहने के सरकार के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोग सुरक्षित रहने या जेल जाने का विकल्प चुन सकते हैं। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरा भारत लाकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। ज्यादातर लोगों ने घर में रहते हुए रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’’ का पालन किया। हालांकि रात के नौ बजे के बाद बड़ी संख्या में लोग घर से बाहर निकल गये।

गंभीर ने ट्वीट किया, ‘‘खुद भी जाएँगे और परिवार को भी ले जाएंगे। क्वारेंटाइन (पृथक) या जेल! पूरे समाज पर खतरा ना बने और घर पर रहें! जंग, नौकरी और व्यापार से नहीं, ज़िंदगी से है! ज़रूरी सेवायें देने वाले परेशान ना हों इसका भी ध्यान रखें! लाकडाउन का पालन करे। जय हिंद।’’ कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनियाभर में 15,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि भारत के 19 राज्यों ने लाकडाउन की घोषणा की है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी लोगों से घर में रहने का आह्वान किया है। बीसीसीआई ने कहा, ‘‘अगर आप दुनिया के करोड़ों लोगों के लिए खेलने का सपना देखते है तो यही समय है। यही मौका है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा