कोरोना की चपेट में 'Game of Thrones' स्टार इंदिरा वर्मा, शेयर की पोस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2020

लंदन। ‘‘गेम ऑफ थ्रोन्स’’ स्टार इंदिरा वर्मा ने बताया है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने यह जानकारी तब दी जब दो दिन पहले ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के अभिनेता क्रिस्टोफर हिव्जु ने भी कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि की थी।

एचबीओ की मशहूर सीरीज में एलारिया सैंड का किरदार निभाने वाली वर्मा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की। उन्होंने लिखा, ‘‘मैं बिस्तर पर हूं और मेरी तबीयत नासाज है।

इसे भी पढ़ें: आजकल क्या कर रही हैं अपनी तस्वीरों से लोगों का दिल बहलाने वाली पूनम पांडे? देखें तस्वीरें

सुरक्षित और स्वस्थ रहे और अपने साथ के लोगों के प्रति दयालु रहे।’’ 46 वर्षीय अभिनेत्री लंदन के वेस्ट एंड में ‘‘द सीगुल’’ नाटक में भी काम कर रही हैं। वैश्विक महामारी के कारण इस नाटक पर अभी रोक है। वर्मा ने कहा, ‘‘बहुत दुखद है कि हमारा और दुनियाभर में कई अन्य कार्यक्रम कोविड-19 के कारण काफी प्रभावित हुए हैं। हमें जल्द ही वापसी की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा