राष्ट्रपति, वित्तमंत्री पर गांधी परिवार की टिप्पणी संविधान का अपमान: Samrat Choudhary

By प्रेस विज्ञपति | Feb 12, 2025

पटना। उपमुख्यमंत्री-सह-वित्तमंत्री सम्राट चौधरी ने देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के कटाक्ष की निंदा करते हुए कहा कि पिछले 10 साल से केंद्रीय सत्ता से बाहर रहने के बाद भी गांधी परिवार  लोकतंत्र की सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पाया। उनकी रस्सी जल गई पर ऐंठन बाकी है।

उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें अभी भी लगता है कि यहां राजतंत्र है। उनके परिवार से कोई भी सत्ता में नहीं है। यह दर्द या काम्प्लेक्स उनके बयानों से टपकता रहता है।

चौधरी ने कहा कि वे सोचते हैं कि यदि उनके परिवार का या परिवार की पसंद का कोई व्यक्ति देश का राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या वित्त मंत्री न बने, तो वे उसका अपमान कर सकते हैं। गांधी परिवार को पता होना चाहिए कि देश में लोकतंत्र है, संविधान से चलता और जनता तय करती है कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि संविधान की कॉपी लेकर घूमने वाले राहुल गांधी पहले अपने परिवार के लोगों में संवैधानिक पदों पर विराजमान व्यक्तियों का आदर करने की आदत डालें।

प्रमुख खबरें

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ