By Prabhasakshi News Desk | Jun 05, 2024
रायबरेली और अमेठी के चुनाव परिणाम पर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि गांधी परिवार का अमेठी और रायबरेली से सैकड़ों बरस पुराना रिश्ता है। क्षेत्र में करवाये गए विकास कार्यों की बदौलत भी गांधी परिवार का जनता के साथ रिश्ता और भी अधिक गहरा हो गया है। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस को हराना मुश्किल है।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि अमेठी में सबसे ज्यादा मेहनत प्रियंका गांधी ने की है। कार्यकर्ताओं ने सिर्फ साथ देकर उनका मनोबल बढ़ाया है। अमेठी में प्रचंड जीत को लेकर श्रीनिवास ने कहा कि कांग्रेस के एक सामान्य कार्यकर्ता ने स्मृति ईरानी को मात देकर पूरी पार्टी को करारा जबाव दे दिया है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि संविधान के खिलाफ जाकर काम वाले लोगों को देश की जनता ने सबक सिखा दिया है।