गांधी परिवार पर बरसीं स्मृति ईरानी, बोलीं- अगले लोकसभा चुनाव में रायबरेली से भी होगी विदाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2020

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली से भी गांधी परिवार की विदाई हो जाएगी। अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर यहां आईं ईरानी ने आज दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ नवोदय विद्यालय, गौरीगंज में 79.59 करोड़ रुपये लागत की 67 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। ईरानी ने इस अवसर पर कहा, ‘‘राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देते हैं और देश में भ्रम फैला रहे हैं तथा झूठा प्रचार कर रहे हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: स्मृति ईरानी ने कसा तंज, जो मिर्च का रंग तय नहीं कर पाते, वह किसानों का क्या भला करेंगे 

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से हार चुकीं ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को इस सीट से पराजित किया था। ईरानी ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार और राहुल गांधी ने जानबूझकर अमेठी में किसानों तथा गरीबों को और अधिक गरीबी की ओर धकेलने का काम किया ताकि उनकी राजनीति यहां चलती रहे। भाजपा नेता ने गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘जिन्होंने कभी गरीबी नहीं देखी, वे गरीबों का दर्द क्या जानेंगे। उन्हें तो दो ‘सीजनी फसलों’ का नाम भी पता नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी