Mumbai में धूमधाम से शुरू हुआ Ganesh Utsav, सड़कों पर 13,700 से अधिक पुलिसकर्मी करेंगे गश्त, भारी वाहनों पर प्रतिबंध

By रितिका कमठान | Sep 19, 2023

मुंबई। पूरे भारत वर्ष में 19 सितंबर से गणेश चतुर्थी की धूम मच गई है। अब अगले 10 दिनों तक महाराष्ट्र समिति देशभर में गणेश उत्सव का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। 10 दिनों तक चलने वाली इस पर्व को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र खासतौर से मुंबई पुलिस ने यातायात व्यवस्था को ठीक रखने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। मुंबई पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है जो 19 सितंबर से 29 सितंबर तक प्रभाव में रहेगी।

 

मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा के लिए 13,750 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो मंगलवार से शुरू हो रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों में 11,726 कांस्टेबल, उप निरीक्षक से लेकर सहायक आयुक्त स्तर तक के 2,024 अधिकारी और 15 उपायुक्त शामिल हैं।

 

अधिकारी ने कहा, पुलिस कानून-व्यवस्था की किसी भी समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। यातायात पुलिस द्वारा जारी अधिसूचना में मुंबई में वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए कई उपाय किये गए हैं, जिनमें कुछ दिनों तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध भी शामिल है। 

 

बता दें कि महाराष्ट्र में गणेश पंडाल पूरी तरीके से सज चुके हैं। पंडालों में विघ्नहर्ता गणेश भगवान के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी हैं। महाराष्ट्र में गणेश पंडालों में भक्त अपने गणेश जी के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पंडालों में रंगोली फूलों आदि की सजावट के साथ गणेश जी का स्वागत किया गया है। गणेश जी के स्वागत से पहले बाजार और सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। 

प्रमुख खबरें

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल बालानंद शर्मा संभाली नेपाल की विदेश मंत्रालय की कमान, जानिए कौन हैं वे

नायडू का दावा, भारत की सभ्यतागत शक्ति और युवा बल बनेगा विश्वगुरु, आरएसएस के प्रयासों की सराहना

मोहन भागवत बोले: भारत को सिर्फ महाशक्ति नहीं, विश्व गुरु बनने का समय आया

वोटर लिस्ट डाउनलोड: SIR प्रक्रिया जारी- ऑनलाइन वोटर आईडी कैसे प्राप्त करें, लिस्ट में नाम कैसे देखें? जानें पूरी जानकारी