तेलंगाना में हथियारों के जाली लाइसेंस जारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2022

तेलंगाना में हैदराबाद पुलिस ने हथियारों के जाली लाइसेंस जारी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार सात सदस्य गिरोह का सरगना जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। हैदराबाद के नगर पुलिस आयुक्त सी. वी आनंद ने एक विज्ञप्ति में बताया कि गिरोह लाइसेंस जारी करने वाले अधिकारियों की फर्जी सील का इस्तेमाल करता था और उन्होंने हथियारों के लाइसेंस के लिए जाली दस्तख्त तैयार किए थे और इनके आधार पर असली हथियार भी खरीद लिए थे।

पुलिस ने बताया कि बाद में उसे नकदी लाने-जाने वाली एक कंपनी में गनमैन के तौर पर नियुक्त किया गया था। पुलिस के अनुसार, इससे पहले उसने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले से जाली लाइसेंस के आधार पर एक राइफल खरीदी थी जो उसने स्थानीय मजिस्ट्रेट कार्यालय में रिश्वत देकर हासिल की थी। पुलिस ने बताया कि हुसैन लाइसेंस प्रक्रिया से वाकिफ था और उसने सिकंदराबाद में मुहर बनाने वाले से सांठगांठ की और जाली लाइसेंस जारी करना शुरू कर दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर