MBBS में फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर प्रवेश दिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2025

भदोही पुलिस ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर उत्तर प्रदेश के राजकीय एवं स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक की शिकायत पर जांच शुरू की गई थी। संदेह होने पर नौ छात्रों द्वारा वर्ष 2012–13 में दाखिले के समय लगाए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के प्रमाणपत्रों की जांच कराई गई, जिसमें सभी फर्जी साबित हुए। जिला मजिस्ट्रेट की तहरीर के आधार पर इन नौ छात्रों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान शुभम नामक एक छात्र ने स्वीकार किया कि वह जमनिया के स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर घनश्याम वर्मा के संपर्क में आया और उनके जरिए सौदा तय हुआ। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

गोल्ड से ज्यादा LA 2028 Olympics के लिए सीधा टिकट मायने रखता है: Savita Punia

Mahalaxmi Vrat Udyapan 2026: महालक्ष्मी व्रत समापन पर करें कलश विसर्जन, दोपहर 12:35 बजे तक है Shubh Muhurat

Meerut Police Encounter: बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में पकड़े गए

Shukra Vakri से Mesh, Mithun और Kark राशि वालों की बदलेगी किस्मत, होगी तरक्की