झारखंड में गर्भवती महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2023

झारखंड के गिरिडीह जिले में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का वादा कर गर्भवती महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करके इसके 12 कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, छापेमारी में 2.19 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी, 19 मोबाइल फोन, 33 सिम कार्ड और पांच मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं। गिरिडीह जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि अहिल्यापुर, बेंगाबाद और गांदेय थाना क्षेत्र में कुछ लोगों से ठगी की गयी है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘ ठगी की जानकारी मिलने के बाद एक टीम गठित कर छापेमारी की गयी, जिसमें 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।’’ पुलिस के मुताबिक यह गिरोह गर्भवती महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बहाने फोन करता था। पुलिस ने कहा कि ठग इस दौरान लोगों से ‘रिमोट एक्सेस ऐप’ डाउनलोड कराते थे और फिर उनके फोन पर नियंत्रण करने के बाद उनके बैंक खातों से धनराशि निकाल लेते थे।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | हमारा झगड़ा, हमारा समाधान! चीन के मध्यस्थता दावे पर भारत का कड़ा रुख, तीसरे की भूमिका स्वीकार नहीं

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप