Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन जरुर खरीदें ये चीजें, मिलेगी सफलता

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 03, 2024

इस साल गंगा दशहरा 16 जून 2024 को मनाया जाएगा।  ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। इस दिन दान-पुण्य काम करना भी काफी शुभ होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं थीं। गंगा दशहरा के दिन इन चीजों को खरीदने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

झाड़ू खरीदें

मान्यता के अनुसार, झाड़ू को नए जीवन और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन झाड़ू खरीदना काफी बेहद शुभ माना जाता है। घर में झाड़ू लाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी जी का आगमन आमंत्रित कर सकते हैं और धन-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। माना जाता है कि झाड़ू खरीदने से पापों का नाश होता है और पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

नए वस्त्र खरीदें

गंगा दशहरा के दिन नए वस्त्र खरीदना शुभ माना जाता है। नए वस्त्र नया जीवन का कारक माना जाता है। इस दिन जो व्यक्ति नए वस्त्र खरीदता है। उसे जीवन में चल रही परेशनियों से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही सौभाग्य में वृद्धि होगी।

गुड़ खरीदें

गंगा दशहरा के दिन गुड़ खरीदना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि गंगा दशहरा के दिन गुड़ खरीदने और बांटने से पुण्य मिलता है और समृद्धि आती है। वहीं गंगा दशहरा के दिन गुड़ खरीदकर सूर्यदेव को अर्पित करने से यश की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

प्रमुख खबरें

RBI ने चेक के तेजी से निपटान की प्रणाली के दूसरे चरण को लागू किए जाने को टाला

NHAI को सार्वजनिक इनविट के रूप में राजमार्ग इन्फ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट के लिए SEBI से मंजूरी मिली

छुट्टियों के मौसम में यात्री यातायात की मांग पूरी करने के लिए पूरी तरह तैयार: IndiGo

Uttar Pradesh: आगरा में हत्या के 24 साल बाद तीन भाइयों को आजीवन कारावास