बिहार में गंगा, गंडक और कोसी खतरे के निशान से ऊपर, लगातार बारिश से बाढ़ का खतरा बरकरार

By अंकित सिंह | Sep 02, 2021

बिहार में लगातार बाढ़ की स्थिति बरकरार है। बाढ़ से कई जिले प्रभावित हैं। लगातार हो रही बारिश ने बिहार में चिंता की लकीरें खींच दी हैं। इसके साथ-साथ गंगा, गंडक और कोसी नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग पटना के निदेशक संजीव कुमार सुमन ने बताया है कि बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार बनी हुई है। अगर यहां बारिश होती रही तो स्थिति और भी बढ़ेगी। गंडक, गंगा और कोसी के अलावा अन्य नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बक्सर से लेकर भागलपुर तक गंगा के दोनों छोड़ बसे जिलों में बाढ़ का संकट बरकरार है। पटना, हाथीदह, भागलपुर, बेगूसराय में बाढ़ का खतरा अब भी है। बात अगर गंडक की करें तो बाल्मीकि नगर बराज से लगातार पानी छोड़े जा रहे है। गंडक में उफान की वजह से गोपालगंज, चंपारण और मुजफ्फरपुर के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित है।

प्रमुख खबरें

Tirupati Laddu Row: तिरुपति लड्डू घी मिलावट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला गिरफ्तार

Kidney Disease: Diabetes और High BP से बढ़ता है Kidney की बीमारी का खतरा, इन बदलावों पर दें ध्यान

ठाणे में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, ऑटो चालक गिरफ्तार

Asian Games में Manush Shah और Manav Thakkar की जोड़ी से पदक की आस