Yogi राज की तरह Bengal में भी गैंगस्टरों पर टूट रहा पुलिस का कहर, Gangster Akash Singh को Police ने कच्छे में सड़कों पर घुमाया

By नीरज कुमार दुबे | May 25, 2026

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब अपराधियों और माफियाओं की हालत वैसी ही दिखाई देने लगी है जैसी उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से है। पश्चिम बंगाल में वर्षों तक राजनीतिक संरक्षण में फलते फूलते गुंडों और रंगदारों को अब यह समझ आने लगा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में राज्य में जिस प्रकार का कठोर प्रशासनिक वातावरण बनता दिखाई दे रहा है, उसने अपराध जगत की नींद उड़ा दी है। जो अपराधी कभी खुलेआम दहशत फैलाते थे, वह अब या तो अंडरग्राउंड होने को मजबूर हैं या फिर पुलिस उन्हें सड़कों पर घुमाकर जनता को यह संदेश दे रही है कि अपराध का अंत केवल अपमान और जेल है।

इसे भी पढ़ें: Rohingya और Bangladeshi Infiltrators के खिलाफ Suvendu Adhikari का सख्त एक्शन, विदेशियों को रखने के लिए सभी 23 जिलों में बनेंगे Holding Centres

हम आपको बता दें कि आकाश सिंह पर हावड़ा में रंगदारी गिरोह चलाने, लोगों को धमकाने और यहां तक कि पुलिस अधिकारी पर गोली चलाने जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस अब उसके पुराने मामलों की फाइलें खोल रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि उसके गिरोह में कौन कौन लोग शामिल थे। अपराध की जड़ तक पहुंचने के लिए पुलिस अपराध स्थलों पर जाकर घटनाओं की कड़ियां जोड़ रही है। यह केवल एक अपराधी की जांच नहीं, बल्कि पूरे अपराध तंत्र को ध्वस्त करने का अभियान है।

हालांकि विपक्ष और कुछ तथाकथित बुद्धिजीवी इस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन आम जनता इसे कानून के राज की वापसी मान रही है। वर्षों तक पश्चिम बंगाल में अपराधियों और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त गुंडों का बोलबाला रहा। आम आदमी भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर था। लेकिन अब तस्वीर बदलती दिख रही है। पुलिस का यह सख्त रवैया साफ संकेत दे रहा है कि अपराधियों के लिए अब कोई नरमी नहीं बचेगी।

देखा जाये तो जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने माफियाओं की कमर तोड़ी और अपराधियों को कानून के सामने झुकने पर मजबूर किया, उसी प्रकार पश्चिम बंगाल में भी अब कठोर शासन की झलक दिखाई देने लगी है। जनता यह महसूस कर रही है कि राज्य में कानून का राज स्थापित हो रहा है और अपराधियों का राजनीतिक संरक्षण समाप्त किया जा रहा है। यह केवल पुलिस कार्रवाई नहीं, बल्कि उस मानसिकता पर प्रहार है जिसने वर्षों तक बंगाल को भय और अराजकता के हवाले कर रखा था।

पश्चिम बंगाल का यह बदला हुआ माहौल बता रहा है कि अब अपराधियों के दिन पूरे हो चुके हैं। जो लोग कानून को चुनौती देंगे, उन्हें जनता के सामने उसी तरह बेनकाब किया जाएगा जैसे हावड़ा के कुख्यात गिरोहबाज को किया गया। कानून का डंडा जब निष्पक्ष और कठोर तरीके से चलता है, तब अपराधियों की सारी हेकड़ी अपने आप निकल जाती है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी