मॉल के बेसमेंट में दबंगों ने की पार्किंग कर्मचारियों से जमकर मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात

By निधि अविनाश | Jul 30, 2022

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के क्राउन मॉल के पार्किंग में गुंडों और दबंगों ने कर्मचारियों से मारपीट की है। कार की पार्किंग को लेकर दो गुटों में बहस हुई जिसके बाद दबंगो ने पार्किंग के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान काफी गाली-गलौच भी हुई और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी और उसके बाद वहां से भाग गए। बता दें कि यह पूरी घटना चिनहट इलाके की है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है जिसमें देखा जा सकता है कि दंबग पार्किंग कर्मचारियों को बहुत बुरी तरह पीट रहे है। इस मारपीट में दो कर्मचारियों प्रदीप सिंह और विवेक पांडेय को गंभीर चोट आई है। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Muharram 2022: 'मातम का महीना' क्यों है मुहर्रम? जानें क्यों निकाला जाता है ताजिये का जुलूस

वहीं क्राउन मॉल प्रशासन की तरफ से बताया जा रहा है कि इस मारपीट में कई आरोपी शामिल थे लेकिन पुलिस ने केवल दो ही लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि सीसीटीवी फुटेज में दो से ज्यादा लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। एसएचओ घनश्याम मणि ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | हमारा झगड़ा, हमारा समाधान! चीन के मध्यस्थता दावे पर भारत का कड़ा रुख, तीसरे की भूमिका स्वीकार नहीं

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप