शेन वॉर्न ने चुनी भारतीय टेस्ट एकादश, जानिए किस दिग्गज को मिला कौन सा स्थान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

नयी दिल्ली।आस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने पूर्व कप्तान और वर्तमान में भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली को अपनी सर्वकालिक भारतीय एकादश का कप्तान चुना है लेकिन उन्हें दिन में तारे दिखाने वाले वीवीएस लक्षमण को इस टीम में जगह नहीं मिली। वार्न ने इस टीम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और नवजोत सिंह सिद्धू को भी रखा है। वार्न ने कहा कि उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली को इसलिए नजरअंदाज किया क्योंकि उन्होंने केवल उन्हीं खिलाड़ियों में से टीम चुनी है जिनके खिलाफ वह खेले हैं।

इसे भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ियों के साथ ये फ्रेंचाइजी मालिक खेलना चाहते हैं IPL

वार्न ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कहा, ‘‘मैं केवल उन्हीं खिलाड़ियों को चुन रहा हूं जिनके खिलाफ मै खेला और इसलिए महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली इस टीम का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। धोनी जहां इस खेल के सर्वकालिक विकेटकीपर बल्लेबाजों में शामिल हैं वहीं कोहली सभी प्रारूपों के सर्वकालिक बल्लेबाजों में से एक हैं। ’’ वार्न ने लक्ष्मण को भी नजरअंदाज किया है जिन्हें एक समय उन्होंने अपना कड़ा प्रतिद्वंद्वी बताया था। उन्होंने कहा कि गांगुली को टीम में रखने के लिये इस कलात्मक हैदराबादी बल्लेबाज को टीम से बाहर करना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने गांगुली को चुना क्योंकि मैं उन्हें अपनी टीम का कप्तान बनाना चाहता था और इसलिए लक्ष्मण को टीम में जगह नहीं मिली। ’’ वार्न ने विकेटकीपर के तौर पर नयन मोंगिया को चुना है। इस टीम में 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव, स्पिनर अनिल कुंबले और हरभजन सिंह तथा तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: अस्पताल की अपील पर जोस बटलर ने विश्व कप फाइनल की शर्ट नीलामी के लिए रखी

 इस लेग स्पिनर ने वीरेंद्र सहवाग और सिद्धू को सलामी बल्लेबाज चुना है। उनकी बल्लेबाजी लाइन अप में राहुल द्रविड़, तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरूद्दीन शामिल हैं। अन्य सलामी बल्लेबाजों पर सिद्धू को प्राथमिकता देने के बारे में वार्न ने कहा कि पंजाब का यह बल्लेबाज उनके दिनों में स्पिन के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी था। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने नवजोत सिंह सिद्धू को इसलिए चुना है क्योंकि मैं जिन भी खिलाड़ियों के खिलाफ खेला उनमें वह स्पिन के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज था। मैं अन्य जितने भी स्पिनरों के साथ खेला उन्होंने भी मुझसे कहा कि सिद्धू स्पिन के खिलाफ शानदार है। ’’ शेन वार्न की सर्वकालिक भारत एकादश : सौरव गांगुली (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, नवजोत सिंह सिद्धू, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, कपिल देव, नयन मोंगिया (विकेटकीपर), हरभजन सिंह, जवागल श्रीनाथ, अनिल कुंबले।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi से कभी वास्तविक संपर्क नहीं रहा, वह नजरें मिलाने से बचते हैं: Sonia Gandhi

Numerology 10 November: मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के करियर और निजी जीवन का भविष्यफल

अमेरिकी Senate ने Data Center और ऊर्जा परियोजनाओं की मंजूरी तेज करने वाला बिल आगे बढ़ाया

10 November 2025: Red Fort Metro Station के पास धीमी कार में विस्फोट, 15 की मौत और 20 घायल