गांगुली बोले, जान राइट मेरा पसंदीदा कोच और एक सच्चा दोस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2019

नाटिंघम। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने जान राइट को अपना पसंदीदा कोच करार दिया जिनका भारतीय टीम के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उनके साथ दोस्ताना रवैया रहा। गांगुली ने राइट के बारे में कहा, ‘‘मेरे पहले विदेशी कोच और मेरे पसंदीदा कोच। मैं पहली बार उनसे केंट में मिला जब राहुल (द्रविड़) ने मुझे उनसे मिलवाया और कहा कि ये हमारे कोच हैं। मैंने कहा, ‘मैं इनके साथ काम करना पसंद करूंगा।’ हमारे बहुत अच्छे रिश्ते रहे। असल में हम सच्चे दोस्त हैं।’’

इसे भी पढ़ें: डिविलियर्स ने वापसी की योजना अच्छी तरह से नहीं बनाई थी: वान डर डुसेन

राइट ने भी इस वीडियो में भारतीय टीम के साथ बिताये दिनों को याद करते हुए कहा, ‘‘मेरा मानना है कि भारत में काम करने का मौका मिलना बहुत बड़ा सम्मान था। मुझे कभी इसकी उम्मीद नहीं थी। हम दोनों के लिये शुरुआत कड़ी रही। तुम नये कप्तान थे और मैं विदेशी कोच था। आप अच्छे दिनों को याद करते हो लेकिन इस बीच मुश्किल दौर भी आया।’’

प्रमुख खबरें

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि