हर तीन साल में विश्व कप कराने के विचार पर गांगुली बोले, कई बार जिंदगी में कम ही ज्यादा होता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2019

कोलकाता। बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने जा रहे पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने क्रिकेट विश्व कप को हर तीन साल में करवाने के आईसीसी के विचार पर मंगलवार को कुछ प्रतिक्रिया देने से बचते हुए कहा कि कई बार जिंदगी में कम ही अधिक होता है। विश्व कप का पहला आयोजन 1975 में हुआ था जिसके बाद आमतौर पर हर चार साल में इसका आयोजन होता है। हालांकि 1992 में यह पांच साल और 1999 में तीन साल के अंतराल पर हुआ था। 

गांगुली ने यहां बंगाल क्रिकेट संघ के कार्यालय में पत्रकारों से कहा, ‘‘ कई बार जिंदगी में कम ही अधिक होता है। ऐसे में हमें कुछ भी फैसले करने से पहले सचेत रहना होगा। फुटबाल विश्व कप का आयोजन हर चार साल में होता है जहां उसकी दीवानगी देखते ही बनती है।’’ बीसीसीआई में अध्यक्ष पद का नामांकन दखिल करने के बाद यहां पहुंचे गांगुली का शानदार स्वागत हुआ। उनका 23 अक्टूबर को बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है।

इसे भी पढ़ें: करियर में मिलने वाली चुनौतियों में से एक है टीम में जगह बनाना: कुलदीप

आईसीसी के नये प्रस्ताव में टी20 विश्व कप हर साल और 50 ओवरों का विश्व कप तीन साल में एक बार कराने की पेशकश है। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘इस बारे में फैसला आईसीसी को करना है। मैं अभी इस पर प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं हूं। जब मैं इस चर्चा का हिस्सा बनूंगा तब इस बारे में बात करूंगा।’’

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा