By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 26, 2026
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गरीब नवाज़ एक्सप्रेस के एक कोच अटेंडेंट को उत्तर प्रदेश से बिहार शराब ले जाने और उसे अधिक दामों पर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। जीआरपी के बलिया थाने के प्रभारी राज कपूर सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल कुमार राम (28) को मंगलवार को बलिया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान गिरफ़्तार किया गया।
वह उत्तर प्रदेश और अन्य जगहों से शराब खरीदकर बिहार ले जाता था और राज्य में शराबबंदी के कारण उसे वहां अधिक कीमत पर बेचता था। पुलिस ने बताया कि उसने कथित तौर पर बलिया में शराब खरीदी थी और उसे बिहार ले जाने के लिए ट्रेन में सवार होने का इंतजार कर रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया। सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।