Pakistan-China की खैर नहीं, Kashmir में युद्धक विमान Mig-29 और Indian Air Force के Garud Special Forces तैनात

By नीरज कुमार दुबे | Aug 12, 2023

स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। इसके तहत भारतीय वायु सेना के गरुड़ विशेष बल को आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए कश्मीर घाटी में तैनात कर दिया गया है। हम आपको बता दें कि गरुड़ फोर्स ने घाटी में कई ऑपरेशन चलाए हैं और कई आतंकियों को मार कर बड़ी सफलता भी हासिल की है। फिलहाल कश्मीर में भारतीय सेना के साथ वायुसेना के विशेष बल की दो टीमें तैनात की गयी हैं। इसके अलावा श्रीनगर बेस पर मिग-21 लड़ाकू विमानों की जगह मिग-29 लड़ाकू विमानों को तैनात किया गया है। इस बारे में बताया जा रहा है कि चूंकि श्रीनगर कश्मीर घाटी के मध्य में स्थित है और इसकी ऊंचाई मैदानी इलाकों से अधिक है। इसलिए कम समय में तेजी से हमला करने वाला विमान रखना रणनीतिक रूप से बेहतर रहता है। इस बारे में भारतीय वायु सेना के पायलट स्क्वाड्रन लीडर विपुल शर्मा ने बताया है कि मिग-29 बेहतर एवियोनिक्स और लंबी दूरी की मिसाइलों से सुसज्जित है। उन्होंने कहा कि मिग-29 सभी मानदंडों पर खरा उतरता है।

प्रमुख खबरें

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा