गरवी गुजरात भवन को मिला सम्मान Green Building पुरस्कार, 16वें GRIHA Summit में सम्मानित

By प्रेस विज्ञप्ति | Dec 06, 2024

राजधानी के केंद्र में स्थित गुजरात सरकार की स्टेट बिल्डिंग ‘गरवी गुजरात भवन’ को GRIHA (ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हैबिटाट असेसमेंट) द्वारा ग्रीन बिल्डिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार समारोह 5 दिसंबर, 2024 को इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। ‘16वां GRIHA सम्मेलन’ 4 से 5 दिसंबर, 2024 तक ‘Accelerating Climate Action in the Built Environment’ विषय पर आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से निपटने के लिए समाज को सस्टेनेबिलिटी के लिए सशक्त बनाकर सभी के लिए बेहतर भविष्य बनाना है। 

 

उल्लेखनीय है कि गरवी गुजरात भवन का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सितंबर 2019 में किया था। इस इमारत ने ग्रीन बिल्डिंग की सभी आवश्यकताओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिसमें वर्टिकल गार्डन, सोलर पैनल, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP), स्काईलाइन में इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास/स्मार्ट ग्लास, वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसी इको-फ्रेंडली सुविधाएं शामिल हैं। 

लगभग 20,000 वर्ग फीट में फैला, गरवी गुजरात उद्घाटन के पांच साल बाद भी दिल्ली आने वाले पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बना हुआ है। इस भवन को मिनी गुजरात का मॉडल कहा जाता है, जो पारंपरिक और आधुनिक वास्तुकला का मिश्रण है। यह भवन गुजरात की समृद्ध संस्कृति का प्रतिबिंब है।

हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने वाले छात्रों ने गरवी गुजरात भवन का दौरा किया, जहां उन्हें इस भव्य बिल्डिंग के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरे के दौरान, रेजिडेंट कमिश्नर श्रीमती आरती कंवर ने बताया कि कैसे यह इमारत दो साल से भी कम समय में बनकर तैयार हुई और इसके निर्माण में सभी ग्रीन बिल्डिंग मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।

प्रमुख खबरें

भारत में Semiconductor विनिर्माण के लिए बेहतरीन अवसर, BCG ने बताई वजह

Pravesh Verma पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो

नेपाल में भारी बारिश के बाद Valmikinagar Barrage से छोड़ा गया 4.24 लाख क्यूसेक पानी

IMD Weather Alert: मौसम ने लिया यू-टर्न! एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव, 15 राज्यों में अलर्ट