मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में गुब्बारे में हवा भरने वाला गैस सिलेंडर फटा, दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2021

छिंदवाड़ा (मप्र)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर के सुभाष छोटा तालाब पार्क के पास लगे मेले में रविवार को गुब्बारे में हवा भरने के लिए उपयोग में लाया जा रहा एक गैस सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। छिंदवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके ने बताया कि मृतकों की पहचान गुब्बारे फुलाकर बेचने वाले इब्राहिम चाचा एवं एक अन्य ताजुद्दीन अंसारी के रूप में की गई है।

प्रमुख खबरें

Foreign Secretary Vikram Misri ने कहा, कुछ देश आतंकवाद को नीति के साधन के तौर पर साध रहे

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच