गैस सिलेंडर की समस्या? अपनाएं ये आसान नो-कुक ब्रेकफास्ट आइडियाज

By मिताली जैन | Mar 30, 2026

इन दिनों लोगों को गैस सिलेंडर की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कहीं गैस सिलेंडर की कीमत बहुत ज्यादा है, तो कहीं सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है। ऐसे में लोगों को यह टेंशन हो रही है कि अगर गैस खत्म हो गई तो वे अपने रोजमर्रा में खाना किस तरह बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Cooking Tips: चिपचिपे चावल को कहें Bye-Bye! ये Cooking Tips अपनाएं, बनेगी परफेक्ट Restaurant Style Biryani

ओवरनाइट ओट्स

अगर आपके पास सुबह बिल्कुल भी समय नहीं होता तो ओवरनाइट ओट्स नाश्ते में खाना एक अच्छा ऑप्शन है। यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है, जो पेट भरा रखता है। यह ना केवल टेस्टी है, बल्कि वजन कम करने में भी मददगार है।

कैसे बनाएं- 

आधा कप ओट्स

आधा कप दूध (या बादाम का दूध)

1 छोटा चम्मच चिया सीड्स

फल (केला, सेब, आम)

मीठा करने के लिए (शहद या खजूर)

सबसे पहले सभी चीजों को एक जार में मिलाएं।

इसे रात भर फ्रिज में रखें और बस सुबह निकालकर खा लें।

पीनट बटर बनाना सैंडविच

सुबह के समय हम तुरंत एनर्जी चाहते हैं, जिससे काम पर फोकस कर सकें। ऐसे में पीनट बटर बनाना सैंडविच खाएं। यह तुरंत बनकर तैयार हो जाता है।

कैसे बनाएं- 

होल व्हीट ब्रेड

पीनट बटर

केले के स्लाइस

ब्रेड पर सबसे पहले पीनट बटर फैलाएं।

फिर इस पर केले के स्लाइस रखें।

आपका सैंडविच बनकर तैयार है। इसे एन्जॉय करें। 

स्मूदी

अगर आप सुबह कुछ फिलिंग लेना चाहते हैं तो ऐसे में आप केले या आम की मदद से स्मूदी जरूर बनाएं।

कैसे बनाएं-

1 फल (केला/आम)

1 गिलास दूध

1 बड़ा चम्मच बीज या पीनट बटर

बर्फ (ऑप्शनल)

एक जार में सभी सामग्री डालकर 30 सेकंड तक ब्लेंड करें।

आपकी स्मूदी बनकर तैयार है।

पनीर वेज बाउल

सुबह का नाश्ता हमेशा प्रोटीन रिच होना चाहिए। ऐसे में पनीर वेज बाउल बनाकर खाएं। यह कम समय में बन जाएगा और आपको गैस का इस्तेमाल करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

कैसे बनाएं- 

कच्चे पनीर के टुकड़े

खीरा 

टमाटर

नमक 

काली मिर्च 

नींबू

सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें और खाएं।  

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

MP की Bhojshala अब सरस्वती मंदिर, High Court Verdict के बाद गूंजे जयकारे, शुरू हुई पूजा

प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे..., सड़कों पर Namaz को लेकर CM Yogi का Shift System प्लान

Trump का साथ देगा Israel, क्या Tehran पर होगी बमबारी? पाकिस्तान की शांति वार्ता में नहीं बनी बात

PM Modi की अपील पर CM Rekha Gupta का बड़ा Action, Delhi में शुरू हुआ Metro Monday अभियान