हद से ज़्यादा टाइट स्कर्ट में रैंप पर वॉक करने उतरी Gauhar Khan, हो गईं Oops Moment का शिकार

By प्रिया मिश्रा | Jun 09, 2022

एक्ट्रेस गौहर खान ने कई बॉलीवुड मूवीज और वेब सीरीज में अपनी अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। गौहर खान मॉडलिंग की दुनिया का एक जाना माना नाम हैं।  गौहर बड़े-बड़े डिजाइनर्स के फैशन शो में अक्सर रैंप वॉक करती दिखती हैं। लेकिन एक बार रैंप वॉक के दौरान गौहर के साथ ऐसा वाक्या हुआ था जिसके कारण उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस हुई थी।

 

इसे भी पढ़ें: Pankaj Tripathi की बेटी Aashi की खूबसूरती के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ भी हैं फेल, तस्वीरों से नज़रें नहीं हटा पाएंगे


दरअसल काफी समय पहले एक्ट्रेस लैक्मे फैशन वीक के तहत रैंप वॉक के लिए उतरी थीं। उस दौरान उन्होंने गोल्डन टॉप और ब्लैक स्कर्ट पहनी हुई थी। वॉक करते समय जैसे ही वे वापस जाने के लिए मुड़ी तो उनकी स्कर्ट पीछे से फटी हुई थी। जब गौहर को इस बात का एहसास हुआ तो उन्होंने अपनी स्कर्ट को पीछे से टटोला जिसके बाद वे सकपका गईं। लेकिन एक्ट्रेस ने बेहद समझदारी से अपने आप को कूल रखा और अपनी वॉक को पूरा किया।

 

इसे भी पढ़ें: सोनम कपूर ने बाहुबली समेत इन बड़ी फिल्मों को किया था रिजेक्ट, लिस्ट जानकर रह जाएंगे दंग


वर्कफ्रंट की बात करें तो गौहर खान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। वे साल 2009 में शो जेडझलक दिखला जाजेड की पहली रनर अप थीं। उन्होंने इसी साल रणबीर कपूर की रॉकेट सिंह से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद वे साल 2011 में फिल्म गेम में नजर आई थीं। इसके बाद साल 2012 में गौहर खान ने इशकजादे फिल्म में काम किया था। वे साल 2013 में बिग बॉस विजेता बनी। उन्होंने सैफ अली खान की वेब सीरीज तांडव में भी अहम किरदार निभाया था।

प्रमुख खबरें

राजस्थान में 17 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ के प्रयास में शिक्षक गिरफ्तार, प्रधानाचार्य निलंबित

लोकतंत्र में शासक असहमति को बर्दाश्त करता है: गडकरी

जिनकी आंखें नहीं, वे भी देख सकेंगे दुनिया, एलन मस्क के कौन से नए डिवाइस को मिली FDA की मंजूरी

भारत के हम बहुत आभारी हैं...50 मिलियन डॉलर की मदद पाकर गदगद हुआ मालदीव, बताने लगा अच्छा दोस्त