कभी कुशाल टंडन के प्यार में डूबी हुई थी गौहर खान, अब पढ़ने जा रही हैं जैद के साथ निकाह

By रेनू तिवारी | Dec 17, 2020

टीवी एक्ट्रेस गौहर खान की लोकप्रियता बिग बॉस 7 में आने के बाद काफी ज्यादा बढ़ गयी। एक्ट्रेस ने अपनी बिग बॉस की पारी काफी शानदार तरीके से खेली। एक्ट्रेस ने इसके बाद काफी काम किया और लोगों के दिल में जगह बनाती चली गयी। बिग बॉस के घर में गौहर की मुलाकात कुशाल टंडन से हुई। दोनों की नजदीकियां शो के दौरान काफी बढ़ गयी थी। कुशाल टंडन के साथ वह अपने लव अफेयर को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही। गौहर और कुशाल का राहत फतेह अली खान की आवाज में 'बिछड़ना भी जरुरी था' गाना आया था जिसके बाद इस जोड़ी के करोड़ों फैन हो गये थे। इस गाने को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। कुशाल के साथ कुछ समय बाद आपसी तनाव के कारण ब्रेकअप हो गया। अब दोनों एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते।

 

इसे भी पढ़ें: फिल्म शकीला का ट्रेलर रिलीज, एडल्ट सितारों की जिंदगी के सच को दिखाने की एक कोशिश 

जी हां एक्ट्रेस गौहर खान जल्द की अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 25 दिसंबर को गौहर मंगेतर जैद दरबार के साथ निकाह पढ़ेंगी। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जैद के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। अब निकाह में केवल एक हफ्ते का समय बचा है ऐसे में गौहर अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटिड है।

 

गौहर खान ने अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें वह जैद दरबार के साथ काफी एंजोय करती दिखाई पड़ रही हैं। ये वीडियो प्री वेडिंग शूट की लग रही हैं। वीडियो में दोनों को साथ देखा जा सकता है। दोनों के बीच एक प्रेमी वाली केमिस्ट्री भी दिखाई पड़ रही हैं। दोनों ने एथिनिक कपड़े पहने हुए हैं और कपल डांस के कुछ पोज केमरे को देते नजर आ रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें