'Pakistan के एजेंट' वाले आरोप पर भड़के Gaurav Gogoi, बोले- CM की कुर्सी के लायक नहीं Himanta Sarma

By अंकित सिंह | Feb 09, 2026

असम कांग्रेस अध्यक्ष और जोरहाट सांसद गौरव गोगोई ने सोमवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के 'पाकिस्तान कनेक्शन' के आरोपों पर पलटवार करते हुए सुप्रीम कोर्ट से मुख्यमंत्री के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने बच्चों की जानकारी मीडिया में लीक की है। मुख्यमंत्री सरमा ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट जारी करते हुए आरोप लगाया कि गौरव गोगोई, उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई और एक पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के बीच गहरे संबंध हैं।

अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हुए गौरव गोगोई ने कहा कि एसआईटी कोई सबूत पेश नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि कल ढाई घंटे लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा कोई भी ऐसा सबूत पेश नहीं कर सके जिससे यह साबित हो सके कि मैं किसी दूसरे देश का एजेंट हूं। वे गोलमोल बातें करते रहे। उनके पास पिछले छह महीनों से एसआईटी की रिपोर्ट है। पिछले साल उन्होंने कहा था कि वे 10 सितंबर को एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करेंगे। अगर यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है, तो हमारा सिर्फ एक ही सवाल है: मुख्यमंत्री पिछले छह महीनों से इस रिपोर्ट पर चुप क्यों रहे? इसका कारण यह है कि उनके द्वारा गठित एसआईटी कोई सबूत पेश करने में असफल रही। 

इसे भी पढ़ें: Gaurav Gogoi का 'पाकिस्तानी कनेक्शन'! CM Himanta Biswa Sarma के खुलासे से असम में भूचाल, NIA जांच की मांग

कांग्रेस सांसद ने फिर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सरमा के परिवार ने असम भर में 12,000 बीघा (लगभग 4,000 एकड़) जमीन अवैध रूप से अपने पास रखी हुई है। उन्होंने मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) के साथ सहयोग करने की सहमति जताते हुए एसआईटी की रिपोर्ट जारी करने की मांग की। गोगोई ने कहा कि कल की लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस के पीछे मुख्य कारण कांग्रेस पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता है... अगर यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला होता, तो वह (असम के मुख्यमंत्री) पिछले छह महीनों से निष्क्रिय क्यों बैठे थे? कांग्रेस पार्टी द्वारा यह खुलासा किए जाने के बाद कि मुख्यमंत्री के परिवार के पास 12,000 बीघा जमीन है, मुख्यमंत्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर

एक से बढ़कर एक हथियार से भारत को लैस कर रहा रूस, SU-57 के बाद अब T-72 टैंक की बारी

ICC Women ODI Rankings में Smriti Mandhana नंबर 1 पर बरकरार, मिले 790 रेटिंग अंक