Gaurav Gogoi की बढ़ेगी मुसीबत, हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने ठोका 10 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा

By अंकित सिंह | Sep 23, 2023

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। गौरव गोगोई ने आरोप लगाया गया था कि रिनिकी भुइयां की कंपनी को केंद्र सरकार से 10 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली है। राजीव बोरपुजारी, जो रिनिकी भुइयां सरमा के वकील हैं, ने कहा कि टाइटल सूट-590/23, विविध (जे) मामला संख्या-953/23, शुक्रवार को दायर और पंजीकृत किया गया था और अगले मंगलवार को गुवाहाटी में कामरूप मेट्रोपॉलिटन के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की आवंटित अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। भुइयां सरमा ने अपने मुकदमे में 10 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है। 

इसे भी पढ़ें: Congress के आरोपों पर बोले Himanta Biswa Sarma, अगर कोई सबूत मिला तो मैं सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लूंगा

भुइयां सरमा ने कहा कि हालांकि, वर्तमान मामले में, प्रधान मंत्री किसान सम्पदा योजना से संबंधित, प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करने के बावजूद, न तो सरकारी सब्सिडी का एक भी पैसा दावा किया है और न ही प्राप्त किया है। इस महीने की शुरुआत में, गौरव गोगोई ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सरमा ने प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत केंद्र सरकार से 10 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्राप्त करने में अपनी पत्नी की कंपनी की मदद की थी। गोगोई ने मुख्यमंत्री सरमा के इस्तीफे और उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा की स्वामित्व वाली कंपनी द्वारा कथित सरकारी अनुदान और भूमि अधिग्रहण की जांच की भी मांग की।

प्रमुख खबरें

Stock Market Manipulation: सेबी ने सेंसेक्स में कृत्रिम तेजी लाने वाली दो फर्मों पर की बड़ी कार्रवाई, Profit पर लगाई रोक

अचानक जेब से मोबाइल निकाला और फिर... भाषण के बीच राहुल ने क्या किया? पूरा हॉल देखता रह गया!

योगी से अचानक मिलने आ गए चीन के दुश्मन, हिल गई दुनिया!

लद्दाख को लेकर सरकार ने अब क्या बड़ा फैसला ले लिया? अमित शाह ने X पर खुद पोस्ट कर दी ये धमाकेदार जानकारी