यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-18 में गौड़ ग्रुप ने 700 करोड़ रुपये में खरीदी 35 एकड़ जमीन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 30, 2026

रियल एस्टेट कंपनी गौड़ ग्रुप ने विस्तार योजना के तहत आवासीय परियोजनाएं विकसित करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के पास 35 एकड़ जमीन करीब 700 करोड़ रुपये में आईसीआईसीआई बैंक की नीलामी में खरीदी है। कंपनी ने यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-18 में तीन भूखंड आईसीआईसीआई बैंक की नीलामी में खरीदे हैं। यह एक्सप्रेसवे नोएडा और ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ता है।

गौड़ ने कहा कि कंपनी अगले साल मार्च तक नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन से चार आवासीय परियोजनाएं शुरू करने की योजना बना रही है। गौड़ ग्रुप ने पिछले वित्त वर्ष में 5,500 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग दर्ज की थी। आगामी परियोजनाओं को देखते हुए कंपनी को वित्त वर्ष 2026-27 में अपनी बिक्री बुकिंग को पिछले वित्त वर्ष के स्तर पर बनाए रखने या उससे बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

चालू वित्त वर्ष में गौड़ ग्रुप यमुना एक्सप्रेसवे पर एक आवासीय परियोजना पहले ही शुरू कर चुका है। इस परियोजना से कुल 1,900 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की संभावना है। गौड़ ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में प्रतिष्ठित रियल एस्टेट डेवलपर की नई परियोजनाओं की सीमित आपूर्ति के कारण आवास की मांग मजबूत बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

सामाजिक सद्भाव और रिश्ते दांव पर लगाकर सत्ता हासिल करना राजनीति नहीं: एकनाथ खडसे

एएफसी अंडर-20 एशियाई कप क्वालीफायर: सीरिया के खिलाफ पहले मैच में उतरेगी भारतीय फुटबॉल टीम

नेपाल बाढ़ में फंसे केरल के 45 लोग सुरक्षित, सात अन्य की तलाश जारी: नोर्का रूट्स

अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज चेल्सी से जुड़े, 3 साल का हुआ करार