अरबपतियों की ल‍िस्‍ट में गौतम अडानी तीसरे स्थान पर फिसले, मुकेश अंबानी टॉप-10 से बाहर

By अभिनय आकाश | Sep 27, 2022

बिजनेस टाइकून गौतम अडानी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, इस सूची में अमेज़ॅन के जेफ बेजोस ने उन्हें पछाड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर नई लिस्टिंग के अनुसार गौतम अडानी की कुल संपत्ति 135 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो जेफ बेजोस की 138 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति से पीछे है। टेस्ला के एलोन मस्क 245 बिलियन अमरीकी डालर की कुल संपत्ति के साथ सूची में सबसे आगे हैं। जबकि मुकेश अंबानी टॉप-10 से बाहर हो गए। 

इसे भी पढ़ें: मार्केट में कैसे आया, द ग्रेट इंडियन टेस्ट लोगों पर छाया और फिर...मुकेश अंबानी जिस कैंपा कोला को खरीद रहे हैं, उसकी ये कहानी जानते हैं आप?

गौतम अडानी अगले दशक में नई ऊर्जा और डेटा केंद्रों जैसे क्षेत्रों में 100 बिलियन अमरीकी डालर का निवेश करने के लिए तैयार हैं, और इस निवेश का 70 प्रतिशत ऊर्जा संक्रमण क्षेत्र में होगा। एलन मस्क की संपत्ति में 434 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। जेफ बेजोस की दौलत 1.36 अरब डॉलर बढ़ी तो वहीं अडानी की 6.91 अरब डॉलर घट गई। मस्क और बेजोस को छोड़ टॉप टेन के अरबपतियों की दौलत सोमवार को घट गई। 

प्रमुख खबरें

Udayveer Sidhu ने काहिरा में ISSF World Cup 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड मेडल

Elon Musk बोले: भारत में Starlink की सेवाएं सस्ती रखनी होंगी, प्रतिस्पर्धा से नागरिकों को मिलेगा फायदा

PM Narendra Modi ने CM Vijay संग किया Chennai Metro चरण दो का उद्घाटन

NCB ने असम में 43 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार