Buddha Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा पर हुआ था भगवान विष्णु के 9वें अवतार गौतम बुद्ध का जन्म, जानिए महत्व

By अनन्या मिश्रा | May 12, 2025

हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। इस बार आज यानी की 12 मई 2025 को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यता है कि वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि पर भगवान श्रीहरि विष्णु के 9वें अवतार गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इस वजह से वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। हिंदू और बौद्ध दोनों धर्म के लोग वैशाख पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान, दान, पूजा और अनुष्ठान व व्रत रखा जाता है। तो आइए जानते हैं बुद्ध पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

इसे भी पढ़ें: Kurma Jayanti 2025: कूर्म जयंती पर इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, जानिए मुहूर्त और पूजन विधि

भगवान बुद्ध का जन्म

वैशाख पूर्णिमा को भगवान श्रीहरि विष्णु के 9वें अवतार भगवान बुद्ध का जन्मदिवस मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि उनको पीपल के वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इस वृक्ष को बोधि वृक्ष भी कहा जाता है। गौतम बुद्ध ने 6 वर्षों तक इसी वृक्ष के नीचे तपस्या की थी और वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन उनको बोधि प्राप्त हुआ।

महत्व

पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा या पीपल पूर्णिमा कहा जाता है। हर महीने की पूर्णिमा को जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होती है। वहीं इस दिन भगवान बुद्ध की जयंती और निर्वाण दिवस भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें कि बुध पूर्णिमा में दुनियाभर से बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग बोधगया आते हैं और बोधि वृक्ष की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस वृक्ष के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

प्रमुख खबरें

Assam में कॉजपा कार्यकर्ताओं की हिरासत पर विपक्ष का Himanta Government पर हमला

Britain के RAF Fairford एयरबेस के पास आतंकी साजिश के संदेह में पांच लोग अरेस्ट

Arjun Erigaisi की जीत और Savitha Shri के Draw से भारत ने Chess Olympiad में जीते दो पदक

Asian Games: एंसी सोजन और सर्वेश कुशारे को मिला Silver, भारत के नाम 4 पदक