संसद के सदस्य हैं भारत के दो पूर्व दिग्गज क्रिकेटर, मैदान से लेकर कमेंट्री बॉक्स तक... दोनों के बीच रहती है स्पेशल बॉन्डिंग

By अंकित सिंह | Jul 18, 2022

आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। मानसून सत्र के पहले दिन नवनियुक्त सांसदों को शपथ दिलवाई गई। इन्हीं सांसदों में से एक हैं राज्यसभा के सांसद हरभजन सिंह। हरभजन सिंह भारत के दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं। फिलहाल में वह आम आदमी पार्टी की टिकट पर राज्यसभा पहुंचे हैं। हरभजन सिंह पहली बार किसी सदन के सदस्य बने हैं। इसके अलावा दूसरी ओर देखें तो गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं। गौतम गंभीर पिछले 3 सालों से लोकसभा में दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने अरुण जेटली के अगुवाई में भाजपा का दामन थाम लिया था। दोनों क्रिकेटर अलग-अलग पार्टियों से हैं। जहां गौतम गंभीर भाजपा से हैं तो वहीं हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी से। दोनों दलों के बीच लगातार टकराव की स्थिति देखने को मिलती है। वार-पलटवार का दौर भी लगातार रहता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि गौतम गंभीर और हरभजन सिंह के बॉन्डिंग आगे कैसी रहती है?

इसे भी पढ़ें: लोकतंत्र के लिए सशक्त विपक्ष जरूरी है, लेकिन पता नहीं क्यों विपक्ष कमजोर बने रहना चाहता है

गौतम गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 4154 रन बनाए हैं। गंभीर नए 145 से एकदिवसीय मुकाबले में 5238 रन बनाए हैं। वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में गौतम गंभीर द्वारा खेली गई उस पारी को कोई नहीं भूल सकता है। इसके अलावा गौतम गंभीर ने 37 से टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 932 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 2007 के T20 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। बात हरभजन सिंह की करें तो उन्होंने 103 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसमें 417 विकेट चटकाए हैं। 236 एकदिवसीय मुकाबले में उन्होंने 269 विकेट चटकाए हैं। वहीं, 28 टी-20 मुकाबलों में उनके खाते में 25 विकेट दर्ज हैं। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला