गौतम गंभीर ने टी-20 विश्व कप को लेकर भारतीय कप्तान को दे दी बड़ी चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2022

भारतीय टीम 20 सितम्बर से कंगारू टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। वहीं, सीरीज से पहले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा एंड कंपनी को एक बड़ी चुनौती दे दी है। 

'ऑस्ट्रेलिया को हराओ, नहीं तो WC भूल जाओ...'- गौतम गंभीर

पूर्व खिलाड़ी ने स्टार स्पोर्ट्स पर बयान देते हुए कहा, "मैंने इस बारे में पहले भी कहा है और मैं इसे फिर से कह रहा हूं। भारत अगर ऑस्ट्रेलिया को 20 सितंबर से शुरू हो रही सीरीज में नहीं हराता है, तो टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता।"

उन्होने समझाया, "यदि 2007 के टी20 वर्ल्ड कप को देखा जाए तो हमने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराया था। इसके अलावा 2011 के वनडे वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में हराया था। अगर आप कोई टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं तो ऑस्ट्रेलिया को हराए बिना ऐसा करना मुश्किल होगा।"

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट