आतिशी का दावा, गौतम गंभीर की प्रसिद्धि उनके खिलाफ ही जाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2019

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर को ‘‘नौसिखिया’’ करार दिया और कहा कि उनकी प्रसिद्धि उनके खिलाफ ही जाएगी क्योंकि लोग बड़ी हस्तियों को देखना तो चाहते हैं, लेकिन अपना प्रतिनिधि ऐसे व्यक्ति को बनाना चाहते हैं जो हर समय उनके लिए उपलब्ध रहे। ऑक्सफोर्ड से स्नातक आतिशी चुनावी दौड़ में भाजपा को मुख्य प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस को तीसरे नंबर पर मानती हैं। उन्होंने कहा कि लोग पूर्व क्रिकेटर को इसलिए वोट नहीं देंगे क्योंकि वे जानते हैं कि चुनाव के बाद गंभीर किसी न किसी तरह अयोग्य हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: 50 साल बाद देश को ऐसा पीएम मिला है, जिसने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया: सुषमा

आतिशी ने कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि गौतम गंभीर एक स्टार हैं जो मुंबई, लंदन और जोहानिसबर्ग जाते रहते हैं। वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए उपलब्ध नहीं रह पाएंगे।’’ आप उम्मीदवार त्रिकोणीय मुकाबले का सामना कर रही हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ जहां गंभीर को उतारा है, वहीं कांग्रेस की तरफ से अरविंदर सिंह लवली मैदान में हैं। दिल्ली में 12 मई को मतदान होगा। आतिशी के अनुसार कांग्रेस इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहेगी और उसकी भूमिका ‘‘वोट कटवा’’ पार्टी से ज्यादा की नहीं है। उन्होंने भाजपा को मुख्य प्रतिद्वंद्वी बताया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह