गौतम गुलाटी ने उर्वशी रौतेला के साथ लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी का तस्वीर

By रेनू तिवारी | Jul 04, 2020

लॉकडाउन के दौरान जहां लोगों की शादियां कैंसल हुई हैं वहीं बिग बॉस विजेता और एक्टर गौतम गुलाटी की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर गौतम गुलाटी ने उर्वशी रौतेला के साथ अग्नि के सात फेरे लेते हुए दो तस्वीर पोस्ट की हैं। तस्वीर पोस्ट करते हुए  गौतम ने कैप्शन में लिखा - शादी की मुबारक बाद नहीं दोगे? गौतम गुलाटी की ये तस्वीर देखकर दोनों के फैंस शॉक्ड में हैं। कमेंट बॉक्स में सभी हैरानी वाले सवाल पूछ कर कह रहे हैं कि क्या सच में गौतम गुलाटी ने उर्वशी रौतेला से शादी कर ली? काफी फैंस ने तो इसे पोस्ट पर शादी की बधाई भी दे दी।

इसे भी पढ़ें: क्या सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियन बनने वाली थी सूरज पंचोली के बच्चे की मां? एक्टर का आया जवाब

अब आप भी कुछ ज्यादा सोचें उससे पहले में आपको बता दूं कि गौतम गुलाटी ने उर्वशी से शादी की जरूर है लेकिन सच में नहीं एक फिल्म में। दरअसल गौतम गुलाटी और उर्वशी रौतेला फिल्म वर्जन भानुप्रिया में बतौर लीड एक्टर-एक्ट्रेस नजर आने वाले हैं। ये शादी का सीक्वेंस भी उसी फिल्म का सीन हैं। जिसके शूट के दौरान ये तस्वीरे क्लिक की गयी। अब गुलाटी ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी फिल्म की जानकारी भी मीडिया में दे दी हैं।

 

गौतम गुलाटी और उर्वशी रौतेला स्टारर ये फिल्म कॉमेडी ड्रामा जॉनर की है। इस फिल्म में नए जमाने की कहानी दिखाई जाएगी।  कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। जिसमें दोनों की जोड़ी को देखा जा सकता हैं। तो यह बात अब पूरी तरह से साफ हैं कि गौतम गुलाटी और उर्वशी रौतेला  की शादी सच में नहीं बक्लि फिल्म की शूटिंग सूट में हुई हैं।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत