Team India में 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi की एंट्री, Gavaskar बोले- Sanju को बाहर करो

By एकता | Jun 07, 2026

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का खुलकर समर्थन किया है। गावस्कर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से अपील की है कि आने वाले आयरलैंड दौरे पर होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज में इस युवा खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका दिया जाए। गावस्कर चाहते हैं कि टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को एक-एक मैच में आराम दें, ताकि सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सके।

इसे भी पढ़ें: 15 साल की उम्र में Team India में एंट्री! Vaibhav Sooryavanshiने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड

गावस्कर ने कहा, "इस सिलेक्शन की तो पूरी उम्मीद थी। आप खुद उनकी फॉर्म और उनके बनाए रनों को देखिए। आईपीएल में ऐसे धमाकेदार प्रदर्शन के बाद कोई उन्हें टीम से बाहर कैसे रख सकता है? अच्छे खेल का इनाम तो मिलना ही चाहिए और चयनकर्ताओं ने बिल्कुल यही किया है।"

इसे भी पढ़ें: Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

संजू या अभिषेक को आराम देने की सलाह

गावस्कर के मुताबिक, आयरलैंड के खिलाफ होने वाली यह छोटी टी20 सीरीज इस युवा टैलेंट को इंटरनेशनल लेवल पर परखने का सबसे सही मौका है। सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत करते हुए पूर्व कप्तान ने कोच और कप्तान को रोटेशन पॉलिसी अपनाने की सलाह दी है।

उन्होंने आगे कहा, "मैं तो उन्हें आयरलैंड सीरीज में जरूर खिलाऊंगा और बल्लेबाजी करते देखना चाहूंगा। उन्हें संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा की जगह आजमाया जा सकता है। जैसे- एक मैच में अभिषेक शर्मा को आराम दे दिया जाए और दूसरे मैच में संजू सैमसन को रेस्ट देकर सूर्यवंशी को ओपनिंग करने का मौका मिले।"

प्रमुख खबरें

Agra के तीन मतदेय स्थलों पर 26 अक्टूबर को दोबारा होगा MLC Election का मतदान

Jamia Millia Islamia में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर विवाद, ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

Delhi High Court का अहम फैसला, आवारा जानवर सामने आने पर भी चालक लापरवाही से मुक्त नहीं

Farooq Abdullah के बयान पर घमासान, BJP ने टिप्पणी को बताया राष्ट्रविरोधी