मजदूरी से हीरा टाइकून तक, राम मंदिर के लिए दिया बड़ा दान, कौन हैं BJP के राज्यसभा उम्मीदवार गोविंद ढोलकिया

By अंकित सिंह | Feb 14, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात से राज्यसभा चुनाव के लिए बिजनेसमैन गोविंद ढोलकिया को उम्मीदवार बनाया है। बेहद गरीबी से निकलकर अमीर बनने वाले हीरा कारोबारी ने इस पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि एक किसान परिवार से होने के कारण, एक व्यवसायी बनने की दिशा में मेरी यात्रा काफी सुखद रही है। उन्होंने कहा कि मुझे केवल चार घंटे पहले ही अपने नामांकन के बारे में पता चला। भाजपा नेतृत्व ने मेरा नाम तय करने से पहले निश्चित रूप से विचार किया होगा।

इसे भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: कांग्रेस ने की 6 उम्मीदवारों की घोषणा, अजय माकन को कर्नाटक से टिकट

2011 में गोविंद ढोलकिया ने राम मंदिर निर्माण के लिए ₹11 करोड़ का दान दिया था। वह अमरेली के मूल निवासी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हीरा क्षेत्र में एक मजदूर के रूप में की थी। वह दिवाली के दौरान अपने कर्मचारियों को उदार उपहार देने के लिए भी जाने जाते हैं। गुजरात बीजेपी नेता जशवंतसिंह परमार और मयंक नायक को भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकित किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Airport पर दोहा से आए यात्रियों से 47 लाख के सोने-चांदी के सिक्के जब्त

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति अधिसूचना पर जताया कड़ा विरोध

Vinod Tawde के बयान पर Akhilesh Yadav का पलटवार, BJP पर साधा निशाना

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया