मेक्सिकों में समलैंगिक विवाह अब कानूनी रूप से वैध, समर्थन और विरोधी नारेबाजी के बीच विधेयक पारित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2022

मेक्सिको के सीमावर्ती राज्य तमाउलिपास राज्य की विधायिका ने बुधवार को समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी। इसी के साथ ही तमाउलिपास मेक्सिको का 32वां और अंतिम राज्य बन गया है जहां समलैंगिक विवाह को कानूनी रूप से वैध घोषित कर दिया गया है। समलैंगिक विवाह को कानूनी बनाने के लिए नागरिक संहिता में संशोधन हेतु पेश विधेयक को 12 के मुकाबले 23 मतों से मंजूरी दी गई जबकि दो सदस्य अनुपस्थित रहे। इसी के साथ समलैंगिक विवाह के समर्थकों के चेहरे पर खुशी छा गई।

इसे भी पढ़ें: NATO और रूस ने किए परमाणु अभ्यास किए, यूक्रेन पर पुतिन ने रेडियोधर्मी ‘डर्टी बम’ गिराने का दावा दोहराया

इससे पहले, दिन में दक्षिणी राज्य ग्युरेरो ने भी समलैंगिक विवाह को मंजूरी देने के लिए इसी तरह का कानून पारित किया था। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को रोकने वाले, राज्यों के कानून को गैर कानूनी करार दिया था, लेकिन कुछ राज्यों ने इससे संबंधित कानून में संशोधन करने में वर्षों का समय लिया।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Himanshu Dhillon ने जीता 10m एयर राइफल में रजत पदक

Kerala Rain Havoc | केरल में कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से 5 की मौत और 2 लापता

Russia Parliamentary Elections: पुतिन की United Russia पार्टी शुरुआती रुझानों में 58 प्रतिशत वोटों के साथ आगे

International Day of Peace: वैश्विक सद्भाव और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए खास है 21 सितंबर