वित्त वर्ष 2017-18 की जीडीपी वृद्धि दर संशोधित होकर 7.2 प्रतिशत पर पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2019

नयी दिल्ली। वर्ष 2017-18 की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का आंकड़ा संशोधित होकर 7.2 प्रतिशत पर पहुंच गया। पहले यह 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) ने कहा कि 2017-18 और 2016-17 में वास्तविक यानी 2011- 12 के स्थिर मूल्य पर जीडीपी क्रमश: 131.80 लाख करोड़ रुपये और 122.98 लाख करोड़ रुपये रही। यह 2017-18 में 7.2 प्रतिशत और 2016-17 में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। 

यह भी पढ़ें: गरीबों को आरक्षण का फैसला ऐतिहासिक, नौजवानों के साथ हुआ न्याय: कोविंद

सीएसओ ने कहा कि 2017-18 में प्राथमिक क्षेत्र (कृषि, वन, मत्स्यपालन और खनन) क्षेत्र, द्वितीयक क्षेत्र (विनिर्माण, बिजली, गैस, जलापूर्ति और अन्य सेवाओं तथा निर्माण) और सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर क्रमश: 5 प्रतिशत, 6 प्रतिशत और 8.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो कि इससे पिछले वित्त वर्ष में क्रमश: 6.8 प्रतिशत, 7.5 प्रतिशत और 8.4 प्रतिशत रही थी। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow